प्रकाशन कार्य
शिक्षा क्षेत्र में किए जा रहे सकारात्मक कार्य, सुधार एवं परिवर्तन हेतु देशव्यापी प्रयास,
सरकारी एवं संस्थागत स्तर पर हो रहे बदलाव की जानकारी देश की जनता विशेषकर शिक्षा क्षेत्र से जुड़े
लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से न्यास द्वारा प्रकाशन कार्य किया जा रहा है।
मुख्य प्रकाशन:
- ‘‘शिक्षा उत्थान’’ (द्विमासिक पत्रिका)
- ‘‘शिक्षा दर्पण’’ (मासिक ई-पत्रिका)
- विभिन्न पुस्तकें, पत्रक एवं साहित्य
इन पत्रिकाओं द्वारा शिक्षण संस्थानों में हो रहे प्रयोग, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण
और मातृभाषा में शिक्षा हेतु किए जा रहे कार्यों की जानकारी उपलब्ध कराई जाती है।